बालोद: डेंगरापार के युवक ने दुर्ग में गर्लफ्रेंड की हत्या की, किराए के कमरे में गला घोंटा, पुलिस से कहा- बेहोश होकर गिरी है
Balod, Balod | Apr 18, 2026 लव अफेयर के चलते बालोद जिले के डेंगरापार से दुर्ग पढ़ने गए युवक ने अपनी ही सहपाठी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला गांव की रहने वाली थी। एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे।