हज़ारीबाग: मां-बाप के बाद अब छत भी छिनी! अनाथ भाई-बहन की बेबसी पर कब जागेगा प्रशासन?
हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के फुसरी गांव में दो अनाथ भाई-बहन की जिंदगी लगातार मुश्किल होती जा रही है। माता-पिता की मौत के बाद अब बारिश में उनका कच्चा घर भी ढह गया। गांव वालों की मदद से किसी तरह गुजर-बसर हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पक्का मकान, आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। अब सवाल है कि इनकी पुकार कब सुनी जाएगी?