डलमऊ: डलमऊ में होली के फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी
मंगलवार को समय लगभग 11 बजे तक होली के फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दुर्दशा में श्रद्धालुओं ने डलमऊ के रानी शिवाला घाट, पथवारी देवी घाट, संकट मोचन घाट सहित विभिन्न घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई।इसके बाद घाट किनारे बने प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।