लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में बे मौसम की बरसात से किसानों पर फसलों के खराब होने का संकट छाया
बिगड़ते मौसम की मार: किसानों पर बढ़ता संकट… लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में बदलते मौसम का असर अब साफ तौर पर खेत-खलिहानों में दिखने लगा है। रबी फसलों की कटाई का समय है, लेकिन इस बार मौसम की अनिश्चितता ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। क्षेत्र में कहीं अचानक बारिश, कहीं ओलावृष्टि और कहीं तेज गर्मी—इन तीनों परिस्थितियों ने किसानों की महीनों की मेहनत