रफीगंज: रफीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत, एक की हुई पहचान
रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान शुक्रवार संध्या 6:30 तक नहीं हो सकी है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है।