हुज़ूर: माता मंदिर स्थित एक ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में आग लग गई
Huzur, Bhopal | Jun 28, 2026 भोपाल में माता मंदिर स्थित एक ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में आग लग गई। आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी या फिर किसी ने जानबूझकर आग लगाई।