बीसलपुर: गुलैंदा गौटिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपति व उसकी पुत्री के साथ की मारपीट पुलिस ने मेडिकल को भेजा
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा गौटिया निवासी राम मूर्ति अपने घर पर थे। तभी गांव के आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान राममूर्ति उनकी पत्नी उषा देवी व पुत्री मोहिनी देवी मारपीट में घायल हो गई।