बीसलपुर: शिवाजी शिक्षा निकेतन विद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती का किया गया आयोजन पूर्व मंत्री रहे मौजूद
रविवार को पूर्व मंत्री बीसलपुर नगर के शिवाजी शिक्षा निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के 395 वें जयंती समारोह को मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एक देशभक्त के साथ ही एक कुशल प्रशासक और साहसी योद्धा थे।