बीसलपुर: बिलसंडा में रिश्तेदारी में आई युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बिलसंडा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 15 दिन पूर्व उसकी पुत्री बिलसंडा नगर के एक मोहल्ला में उसकी बहन के यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। 15 फ़रवरी की दोपहर 1 बजे गांव निवासी गुड्डू गिरी अपने साथी राकेश, पप्पू व रवि की मदद से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए।