बीसलपुर: एसपी के निर्देश पर दियोरिया कला पुलिस ने विवाहिता को यातनाएं देकर घर से भगा देने वाले ससुरालियों पर किया मुकदमा दर्ज
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिहरी निवासी मैकू लाल की पुत्री कमलेश कुमारी ने कहा है कि 13 मई 2021 को उसका विवाह जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी निवासी रूपलाल वर्मा के पुत्र सुरेश वर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह में पिता ने समर्थ अनुसार दहेज दिया था परंतु ससुराल वालों को दहेज रास नहीं आया।