झांसी: बबीना में कचड़े को लेकर बवाल, दो दुकानदारों में मारपीट, मां-बेटी और पिता के साथ सड़क पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2026 झांसी के बबीना कस्बे में बीच बाजार कचड़ा डालने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार ने मां, बेटी और पिता के साथ सड़क पर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।