चुनार: लखनिया दरी जलप्रपात स्टैंड का ठेका निरस्त, वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद की कार्रवाई
अहरौरा के लखनिया दरी जलप्रपात पर स्टैंड का ठेका वन विभाग द्वारा निरस्त कर दिया गया है। श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, गुरुवार को अहरौरा लखनिया दरी जलप्रपात का स्टैंड का ठेका निरस्त कर दिया गया और जमानत राशि जब्त कर ली गई।