गरौठा: गुरसरांय थाना समाधान दिवस में पहुंचीं 5 शिकायतें, 2 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
गुरसरांय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह एवं राजस्व अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद, रास्ते और अवैध कब्जे से जुड़े मामले प्रमुख रूप