मुरैना नगर: महिला बोली- बेटे को मार दिया, अब छोटे को गोली मारने की धमकी, एसपी ने दिए हथियार लाइसेंस रद्द करने के निर्देश
मुरैना एसपी की जनसुनवाई में आज मंगलवार दोपहर पहुंची अम्बाह क्षेत्र की प्रवीणा तोमर ने शिकायत की कि बड़े बेटे अजय तोमर की हत्या के आरोपी अब छोटे बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।महिला ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और चैट भी दिखाए।शिकायत पर एसपी धर्मराज मीणा ने आरोपियों के परिवार के शस्त्र लाइसेंस निरस्ती के लिए दो दिन में प्रतिवेदन मांगा है।