BAGHPAT DESK : बागपत के संतोषपुर गांव निवासी किसान कर्मवीर ने सोमवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने अपनी भूमि पर भू-माफिया द्वारा दोबारा कब्जा किए जाने की समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा भी किसान के साथ मौजूद रहे और अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान कर्मवीर ने बताया कि उनकी भूमि पर गांव में पहले भी कब्जा किया गया था। अधिकारियों से शिकायत के बाद 14 जनवरी 2026 को टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। हालांकि, अब भू-माफिया फिर से उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
पीड़ित किसान का आरोप है कि विपक्षीगण उनकी बोई हुई फसल को काटने नहीं दे रहे हैं और खुद फसल काट रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल इस जमीन पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की।
संपूर्ण समाधान दि�