पाटी: पाटी में आक्रोशित किसानों ने जयस संगठन के साथ दुकान घेरी, कृषि विभाग ने किया सील,बारिश में भी नहीं अंकुरित हुई मूंगफली।
Pati, Barwani | Jul 9, 2026 पाटी क्षेत्र में किसानों द्वारा बॉम्बे सुपर राजकोट गुजरात की कंपनी से एसबी-11 का बीज अपने खेतों बोया था। जो कि मूंगफली का बीज अंकुरित ही नहीं हुआ, जिससे किसानों को लाखों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटिया और नकली बीज मिलने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित किसान जयस संगठन के पदाधिकारियों के साथ धेनु कृषि सेवा पहुँचकर मांग रखी।कृषि विभाग ने दुकान सील कर दिया।