जामताड़ा: मेजिया में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने सप्तमी पूजा का भव्य शुभारंभ
मेजिया के नदी तट से कलश यात्रा निकाली गई और पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ सप्तमी पूजा शुरू हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष देव शरण मुर्मू, पंचायत के मुखिया मिरूदी सोरेन और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना की। कमेटी के महासचिव ने पूरे इलाके के लिए मंगल कामना की।