कानपुर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो चोरों को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के प्रकरण में पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार 4 बजे बताया कि, चोरी के आरोपियों ने बुधवार रात घर के सामने खड़ी पिकअप से बैटरी, स्टेपनी, जैक, गत्ता, लोहे के बंडल और नकदी चोरी कर ली। चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।