डुमरी: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, खेतों में उतरे किसान
Dumri, Gumla | Jun 17, 2026 क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब खेती-किसानी के कार्य में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद किसान धान की खेती की तैयारी में लग गए हैं। गांवों में सुबह से ही किसान खेतों की जुताई, मेड़बंदी और बिचड़ा तैयार करने का काम करते नजर आए।