सांगोद: सांगोद के जोलपा रोड पर कार पलटने से एक युवक हुआ गंभीर घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Sangod, Kota | Mar 12, 2025 जिले के सांगोद थाना इलाके के जोलपा रोड़ पर तेज रफ्तार कार पलटने से एक युवक अवधेश पुत्र प्रहलाद सेन गम्भीर घायल हो गया जिसको गम्भीर अवस्था मे कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल युवक के परिजनों ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि अवधेश अपने गांव चतरपुरा से कोटा कार से जा रहा था कि जोलपा रोड़ पर कार पलटकर खाई में गिर गयी।