हरसूद: गंगा दशमी पर गायत्री परिवार द्वारा एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन
Harsud, Khandwa | May 26, 2026 मंगलवार को गंगा दशमी के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा छनेरा में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के सोहन टेलर ने बताया कि गंगा दशमी के अवसर पर मंगलवार सुबह छनेरा में गायत्री परिवार के शिवनारायण सेन के निवास पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति अर्पित की।