मल्हारगढ़: पिपलियामंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
पिपलियामंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने रैली निकालकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया,व्यापारियों ने बिना नोटिस कार्रवाई और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। दुकानों को नुकसान पहुंचने पर मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मांगें नहीं मानी गईं तो नगर बंद और आंदोलन की चेतावनी दी गई,