आस्था का सम्मान, जन-जन का अभियान
विशाल पदयात्रा एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न :- खुशाल ठाकुर
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर
Kullu Times
आज उदयपुर ब्लॉक मे अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण के विरोध में आयोजित विशाल पदयात्रा एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन और जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से लाहौल-स्पीति के प्रभारी हरि चंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष दोरजे लारजे, उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खुशाल ठाकुर , केलांग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र, जिला परिषद सदस्य सोनम , महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आस्था और जनभावनाओं के सम्मान में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।सर्किट हाउस उदयपुर से प्रारंभ हुई पदयात्रा मुख्य बाजार से होते हुए माता मृकुला मंदिर पहुँची, जहाँ भजन-कीर्तन एवं सभा का आयोजन किया गया। सभी वक्ताओं ने भगवान श्रीराम की आस्था का सम्मान करते हुए चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जाँच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की।
Kullu, Kullu | Jul 14, 2026