बांगरमऊ: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इनोवा डिवाइडर से टकराई, अयोध्या के 8 लोग घायल, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार व शनिवार की माध्यरात्रि 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेहंदी नगर गांव के पास मथुरा से अयोध्या जा रही एक इनोवा कार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें 60 वर्षीय गंगा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौक