टाटगढ़: लोहार बस्ती में जल संकट गहरा, टंकी सूखी, खेली बंद, प्यास से तड़प रहे पशु, ग्रामीणों ने उठाई गंभीर समस्या
Tatgarh, Ajmer | Apr 14, 2026 टॉडगढ़। मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी अनुसार कस्बे के इंदिरा कॉलोनी स्थित लोहार बस्ती में इन दिनों भीषण जल संकट ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। बस्ती की पानी की टंकी पिछले कई दिनों से सूखी पड़ी है, वहीं पशुओं के लिए बनी खेली में भी पानी नहीं आने से मूक पशु प्यास से तड़प रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और भयावह होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश