मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंहार गांव में आपसी रंजिश के चलते फरियादी के साथ की मारपीट ,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 21, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी होतम पुत्र नीरज जाटव निवासी कोंहार थाना मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि आपसी रंजिश के चलते राजेंद्र जाटव, कृष्ण जाटव, कृपाराम जाटव एवं अनिल जाटव निवासी कोंहार ने घर के बाहर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।