शंभूगंज: शंभूगंज मध्य विद्यालय में बना मॉडल मतदान केंद्र, बूथ को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी
शंभूगंज मध्य विद्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां इन मतदान केद्रो को आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया की शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 166 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से शंभूगंज मध्य विद्यालय में मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है।