उन्नाव: थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत सराय कटियान गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Unnao, Unnao | Jun 29, 2026 उन्नाव जनपद के थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत सराय कटियान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हालांकि घटना की जानकारी के बाद थाना दही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया, मृतक युवक का नाम कमलेश है