इस्माइलपुर: तेतरी जीरोमाइल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को मिली 2 दिन की मोहलत
तेतरी जीरोमाइल चौक पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नगर परिषद और अंचल की संयुक्त टीम बुलडोजर व जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन की मोहलत मांगी, जिसे अंतिम चेतावनी के साथ मंजूर कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि NH-31 पर अतिक्रमण के कारण जाम