मेरठ: दिल्ली-देहरादून बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे की रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई,कार सवार की मौत
Meerut, Meerut | Jan 26, 2024 जानकारी के मुताबिक पिठलोकर गांव का रहने वाला फैजान शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे रोहटा के घसौली गांव से कुछ लोगों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। बताया जाता है इसी दौरान सुबह लगभग 5:30 बजे दिल्ली-देहरादून बाईपास पर वेदव्यासपुरी के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हाईवे किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति की मौत हो गई