मेरठ: जिले में शॉर्ट-सर्किट से खड़े सीएनजी ट्रक में लगी आग: फोम की दुकान को चपेट में लिया, करीब ₹10 लाख का माल जलकर राख
Meerut, Meerut | Jan 26, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर रोड पर खड़े सीएनजी के कैंटर में हाई टेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग के कारण कैंटर में लगा सीएनजी का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिसके बाद लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई। वहीं आग ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए निकट ही मौजूद फोम की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान मालिक के अनुसार आग लगने के कारण दुकान में मौजूद करीब ₹10 लाख का माल जलकर राख हो गया है।