मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में रॉटविलर के हमले के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमला,पुलिस मामले की जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Jan 26, 2024 अब तक खूंखार नस्ल के कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने थे, लेकिन अब इन्हें लेकर लोगों के बीच मारपीट की खबरें भी आ रही हैं। ताजा खबर नौचंदी थाना क्षेत्र की है। यहां पालतू रॉटविलर कुत्ते के हमले के विरोध पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।