मेरठ: लिसाड़ी गेट में अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी व सोने चांदी के जेवर उड़ाए
Meerut, Meerut | Jan 26, 2024 लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित समर गार्डन में अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, मकान मालिक अपने परिवार के साथ मकान पर ताले लगाकर अपनी बीमार मां को देखने गया हुआ था। शुक्रवार दोपहर जब परिवार घर पहुँचा तो चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी