मधेपुरा: मानिकपुर में सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई बाइक, सवार फरार, बाइक क्षतिग्रस्त
बुधवार को सहरसा से पूर्णिया जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक बाइक आ जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मधेपुरा के मानिकपुर रेलवे समपार फाटक के पास उक्त ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दंपत्ति फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे।