तानसेन: कपड़ा फैक्ट्री के ताले चटकाए, लाखों की मशीने गायब
Tansen, Gwalior | Jun 28, 2026 बिरलानगर स्थित हर्षित टेक्सटाइल फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया है। फैक्ट्री में कपड़ा बनाने की मशीने लोहे का सामान और अन्य कीमती वस्तुओं को गायब कर दिया। फैक्ट्री मैनेजर संतोष कुशवाह जब शुक्रवार को सुबह वहां पहुंचे तब उन्हें कारखाने के ताले टूटे हुए मिले।मैनेजर की शिकायत पर हजीरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।