मथुरा: आगरा के ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी
दीपावली की छुट्टियों ने वीकेंड पर ताजमहल पर जर्बदस्त भीड़ है। रविवार सुबह 10 बजे ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों की भीड़ रही। पश्चिमी गेट के टिकट काउंटरों पर लंबी लाइन लगी थी। ताज के गेट से नीम तिराहे तक पर्यटकों भी भीड़ रही। प्रवेश के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। गोल्फ कार्ट के लिए भी मारामारी रही। पर्यटकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।