कुकड़ू: झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने मचाया उत्पात. धान का बिचड़ा खाकर व रौंदकर किया बर्बाद
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के छोटा लापांग गांव के नदी किनारे रविवार को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसानों के खेतों में घुसकर धान का बिचड़ा खा लिया तथा बड़े पैमाने पर रौंदकर नष्ट कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी काफी देर तक खेतों में घूमता रहा, जिससे कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा. हाथी के गांव के समीप पहुंचने से लोगों में दहश