गुना जिला न्यायालय में लगी नेशनल लोक अदालत में 13 दिसंबर को 23 खंडपीठों ने 1978 मामलों का निराकरण कर ₹7.20 करोड रुपए राशि के अवार्ड पारित किए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने बताया, आपसी समझौते से राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकरणों का निराकरण हुआ। कुटुंब न्यायालय ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति सहित अन्य पारिवारिक विवाद सुलझा कर परिवारो को मिलाया।