बरेली: बरेली ड्रग्स विस्फोट: 15 लाख की अफीम के साथ 3 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 55 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन शातिर तस्करों को पकड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। आरोपियों को विकास भवन के पीछे से दबोचा गया, जहां वे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये ट्रक चालकों और ढाबों पर अफीम सप्लाई कर रहे थे।