धरहरा: मोहनपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, साढ़े चार लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया इस घटना में करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के जेवर,बर्तन और महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए गए,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनपुर गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के घर में19मार्च की रात उस समय चोरी हुई,जब परिवार बाहर थे।