गिरिडीह: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ जिला इकाई द्वारा डीसी ऑफिस स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ जिला इकाई द्वारा शनिवार को डीसी ऑफिस स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। कर्मी संघ ने वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। 1 अक्टूबर को आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद धरना का निर्णय लिया गया। कहा गया उनकी मांगों को नजर अंदाज किया गया।