गिरिडीह: JSCC CGL परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र संघ ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र संघ ने शनिवार शाम 6 बजे टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की। छात्र इस दौरान झंडा मैदान से टॉवर चौक तक विरोध मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।