सिवनी मालवा: विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने ग्राम मोहारी में ग्रामवासियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों के लिए ₹4 लाख स्वीकृत
सिवनी मालवा की ग्राम मोहारी में क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्राम वासियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने ग्राम की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की और उनके निराकरण हेतु संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही ग्राम के विकास एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से ₹4 लाख की राशि स्वीकृत करने