कोल: अलीगढ़ पुलिस ने 200-200 रुपये के 4 नकली नोट के साथ थाना बन्नादेवी क्षेत्र से शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा नुमाइश मेले में नकली नोटों से खरीदारी करते हुए अभियुक्त कासिम पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला व्यापारिया थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर को मय 200-200 के 04 नकली नोट के साथ थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 147/2026 धारा 179/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।