कोल: रोहिना सिंघपुर NH पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलटा संतरे से लदा कैंटर, चालक घायल, लोग संतरे लूट ले गए
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 रोहिना सिंघपुर नेशनल हाईवे पर संतरे से लदा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक घायल हुआ है। कैंटर पलटने से सभी संतरे हाईवे पर बिखर गए। इसी बीच दर्जन लोग संतरे तक लूट कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।