मोरसिंघी रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन हुआ राजा इंद्र दरबार, और नारद मोह का मंचन
घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में मंगलवार रात करीब आठ बजे रामलीला मंचन का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान भगवान गणेश, प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की पूजा की गई। रामलीला मंडल के कलाकारों और सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
रामलीला का शुभारंभ सेवानिवृत्त हैंड मास्टर शंकर दास शर्मा, मंडल प्रधान राहुल चौहान, निदेशक सुनील चौहान और अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन इंद्र दरबार और नारद मोह के प्रसंगों का मंचन किया गया।
रामलीला का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस अवसर पर मंडल प्रधान राहुल चौहान, निदेशक सुनील चौहान, सचिव कर्म सिंह चौहान, शुभम चौहान, संजय कुमार,शिवम शर्मा, रिशु चौहान, अजय जसवाल, मनीष चौहान, अंकुश, अनुराग, शशिपाल, आदित्य, देशराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
घुमारवीं से रामपाल शर्मा की रिपोर्ट
#Morsinghi #Ghumarwin #Bilaspur #HimachalNews #Ramleela #रामलीला #नारदमोह #इंद्रदरबार #HimachalPradesh #RozanaHimachal