गोहाना: गांव बरोदा के स्टेडियम में ट्रैक के लिए ₹1 लाख भिजवाए गए, इनेलो विधायक अभय सिंह बीते दिनों पहुंचे थे गांव
Gohana, Sonipat | Mar 16, 2024 इनेलो के विधायक अभय सिंह पिछले दिनों गांव बरोदा आए थे। तब उनको गांव के युवाओं ने स्टेडियम में जलभराव की हालत से अवगत कराया था। उस समय चौटाला ने गांव के युवाओं की मांग पर स्टेडियम में दौड़ के ट्रैक पर मिट्टी डलवाने के लिए एक लाख रुपये देने का वादा किया था। शनिवार को इनेलो के बरोदा हलका के कार्यकर्ता गांव पहुंचे उन्होंने सरपंच वजीर भाटिया को ₹1लाख दिए।