झालरापाटन: करणपुरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
करणपुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। गनीमत यह रही कि समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और वह उसे फंदे से उतर कर उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि युवक आत्महत्या क्यों करना चाहता था फिलहाल इसके कारण स्पष्ट नहीं है आगे के अनुसंधान के लिए भवानीमंडी पुलिस को सूचना दी है