मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया राहत राशि का चेक अनीता कश्यप को दिया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक में सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सपा नेता डॉक्टर संजीव कश्यप की मृत्यु के बाद हो रही दिक्कतों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहत राशि का चेक डॉक्टर संजीव कश्यप की पत्नी अनीता कश्यप को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सौंपा।