मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम में नफर वारंटी को उसके मकान से किया गया गिरफ्तार।
जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अंतर्गत आज रविवार को थाना सिविल लाइन प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शस्त्र अधिनियम में एक नफर वारंटी आरोपी सुंदर पुत्र उदयराम निवासी बसंत विहार थाना सिविल लाइन को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है।